Welcome to egujaratitimes.com!

चार में से एक व्यक्ति के शरीर में टीबी का बैक्टीरिया
One in four people have TB bacteria in their body

15:12 12/08/2019
विश्व की एक-तिहाई आबादी पर तपेदिक यानी टीबी का खतरा मंडरा रहा है। एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। यूरोपियन रेसपिरेटरी जर्नल में प्रकाशित हुए अध्ययन में बताया गया है कि विश्व में हर चार में से एक व्यक्ति के शरीर में टीबी का बैक्टीरिया मौजूद है। इसे क्षय रोग भी कहा जाता है। यह सबसे घातक संक्रामक रोग है। यह माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकोलोसिस नामक बैक्टीरिया से होता है, जिससे हर साल लगभग 10 मिलियन लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित होते हैं।

टीबी से हर साल लगभग दो मिलियन तकरीबन 20 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यह अध्ययन 3,51,811 लोगों पर किए गए परीक्षणों पर आधारित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साल 2035 तक दुनिया से टीबी खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अध्ययन के लिए डेनमार्क और स्वीडन के शोधकर्ताओं ने 36 देशों के 88 निष्क्रिय टीबी के मामलों के वैज्ञानिक अध्ययनों की समीक्षा की। अध्ययन से यह संकेत मिलता है कि इनमें से कई देशों की एक चौथाई आबादी निष्क्रिय टीबी की चपेट में है। टीबी का बैक्टीरिया 90 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में फेफड़ों को प्रभावित करता है। लगभग 25 फीसद से ज्यादा मामलों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।

=====
Click for more news:
Page-1, Page-2, Page-3, Page-4, Page-5,
Page-6, Page-7, Page-8, Page-9, Page-10,

 

A

A

F

L

L

Contact us on