The decoction does not affect the liver - Ayush Ministry
काढ़ा से लीवर पर नहीं होता बुरा असर - आयुष मंत्रालय
16:54 07/10/2020
आयुष मंत्रालय ( AYUSH ministry) ने काढ़ा को लेकर फैल रहीं गलतफहमियों पर विराम
लगाते हुए कहा कि इसके सेवन से लीवर पर दुष्प्रभाव नहीं होता है। आयुष मंत्रालय की
ओर से कोविड-19 से बचने के लिए काढ़ा के सेवन की सलाह दी गई है। मंत्रालय के अनुसार,
काढ़ा इम्यून को मजबूत बनाने में सक्षम है। लेकिन इसे लेकर ऐसी भ्रांतियां फैल गई
कि लंबे समय तक इसका सेवन लीवर पर असर कर सकता है। मंत्रालय ने बताया कि यह गलत है
क्योंकि काढ़ा बनाने में उन्हीं चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो घर पर खाना पकाने
के लिए होता है।
---